{"_id":"68ded8862132270f7b0f30bc","slug":"badgam-vetran-died-shira-fall-from-construction-srinagar-news-c-10-lko1027-728646-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बडगाम में मस्जिद निर्माण स्थल से गिरकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बडगाम में मस्जिद निर्माण स्थल से गिरकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के शिप्रा मागाम इलाके में वीरवार को एक निर्माणाधीन मस्जिद से गिरकर 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद यूसुफ सोफी (68) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मोहम्मद यूसुफ इलाके के निवासी थे। सोफी शिप्रा मागाम में एक मस्जिद के निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे ऊंचाई से गिर गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई और वे तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्हें गंभीर हालत में तत्काल इलाज के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार को सौंप दिया गया है।