{"_id":"0ac0b4d7403696cab828d2840a76be61","slug":"bada-hoya-atyachaar-drama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बड़ा होया अत्याचार’ नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बड़ा होया अत्याचार’ नाटक का मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Nov 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नटमंच की ओर से मंगलवार की नाटक शृंखला में ‘बड़ा होया अत्याचार’ का मंचन किया गया। डोगरी नाटक बड़ा होया अत्याचार में नाटककार तरुण शर्मा ने महिलाओं की विषम परिस्थितियों को चित्रांकित किया है। शक्तिनगर जम्मू में मंगलवार को नटमंच की ओर से 138वें नाटक का मंचन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
तरुण शर्मा लिखित और निर्देशित इस नाटक में कलाकारों ने नारी वेदना को उजागर किया। इस मौके पर महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रही हिंसा को बंद करने का आह्वान किया गया, ताकि वह भी सम्मान से जी सकें। दर्शक कई पहलुओं पर बेहद भावुक नजर आए। कलाकारों में निहारिका मगोत्रा, ऋषभ सलगोत्रा, रोहित शर्मा, रिया कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन