फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad weather in jammu kashmir, highway closed

मौसम फिर बना आफत, हाईवे बंद

Sun, 15 Mar 2015 10:50 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
bad weather in jammu kashmir, highway closed

रियासत में मौसम फिर आफत लेकर आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। उधमपुर के खैरी इलाके में पहाड़ से चट्टानें खिसकने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे दोबारा कर दिया गया। इससे दोनों ओर रास्ते में सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।

विज्ञापन


भद्रवाह-किश्तवाड़ सड़क मार्ग भी बंद हो गया है। कटड़ा-सांझीछत में बारिश से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। खराब मौसम से जम्मू एयरपोर्ट पर कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। राजोरी जिले में तेज हवाओं और ओले गिरने से रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


कई पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई ठप हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ जिले के बनी सब डिवीजन के सरथल, छत्तरगलां और डग्गर सहित आसपास के इलाकों में ताजा बर्फबारी से मुख्य मार्ग और कई अन्य रास्ते बंद हो गए हैं। नदी-नालों में बाढ़ आने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है।

मोबाइल टावर पर गिरी बिजली

bad weather in jammu kashmir, highway closed

बिलावर में पुलिस स्टेशन के पास लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर पर बिजली गिरने से इलाके के कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। पीरपंजाल के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से पारा लुढ़क गया है। राजोरी जिले के बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल, मंजाकोट आदि पहाड़ी तहसीलों में बर्फबारी हो रही है।

समोट क्षेत्र में पस्सी गिरने से राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग पर कई घंटे यातायात ठप रहा। रामबन-बनिहाल और श्रीनगर के बीच यातायात बहाल है, लेकिन, उधमपुर के खैरी इलाके में पस्सियां आ जाने से खैरी से श्रीनगर और जम्मू की ओर जाने वाला हाईवे ठप है। गुलमर्ग में सात इंच बर्फबारी हुई है।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम जम्मू के अनुसार बारिश के चलते खैरी में हाईवे से पस्सियां हटाने में दिक्कत आ रही है। सोमवार को मौसम साफ होने पर ही हाईवे खुलना निर्भर करेगा।

स्थान        न्यूनतम तापमान
कारगिल      माइनस 7.0
लेह          माइनस 1.9
गुलमर्ग       माइनस  1.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed