फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad weather expected in jammu on 17 may

जम्मू में 17 को दोबारा बिगड़ सकता है मौसम

Fri, 15 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 15 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
bad weather expected in jammu on 17 may

मौसम विभाग की भविष्यवाणी मानें तो आगामी 17 से पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य का मौसम फिर बिगड़ सकता है। पिछले दो दिन से रुक-रुक हुई बारिश से घाटी के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन जम्मू में शुक्रवार को तपिश ने फिर जोर पकड़ लिया। दिनभर मौसम साफ रहने से पारा दोबारा चढ़ने लगा है।

विज्ञापन


अगले चौबीस घंटों में राज्य में मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही गर्मी ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिए थे। दोपहर को बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने सभी उपाय किए। पिछले दो दिन से मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार को जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 19.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राहत भरा रहा।
विज्ञापन


हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। पारा चढ़ने के साथ शहर और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत भी बढ़ने लगती है। इस बीच रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम 4.0 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed