{"_id":"2c231385f31d07df6c89195ce9f0d23f","slug":"bad-weather-expected-in-j-k-from-16-feb-to-18-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में चिल्ले खुर्द (मध्यम सर्दी) का असर बरकरार है। हालांकि कश्मीर घाटी में रात की सर्दी का पारा शून्य से कम दर्ज किया जा रहा है। सोलह फरवरी से एक बार फिर मौसम खराब होने का अनुमान है जो अठारह फरवरी तक रहेगा। कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लेह का न्यूनतम पारा माइनस 2.6 एवं श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा आधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम पारा माइनस 2.2, काजीगुंड का न्यूनतम तापामान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8, कोकरनाग का न्यूनतम पारा माइनस 1.0 व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग का न्यूनतम पारा माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 8.2 व कारगिल का अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक राज्य में आगामी चौबीस घंटे में मौैसम साफ रहने का अनुमान है। सोलह फरवरी से जम्मू से लेकर घाटी तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन