फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad weather conditions in jammu, terrorist may target schools

आतंकियों के निशाने पर स्कूल, सुरक्षा बढ़ाई

Sun, 15 Feb 2015 12:05 AM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
bad weather conditions in jammu, terrorist may target schools

खराब मौसम की ताक में आतंकियों ने घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग की तीन दिन मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी के बीच आतंकी एलओसी और आईबी पर घुसपैठ कर सकते हैं। आशंका है कि आतंकी स्कूलों को निशाना बना सकते हैं, खासकर सैन्य शिविरों के पास बने स्कूल।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही मीरां साहिब के सैन्य शिविर के पास एक स्कूल में आतंकी हमले की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस अफवाह फैलाने की तलाश कर रही है। यह अभी जांच का विषय है कि अफवाह क्यों फैलाई गई। स्कूलों पर आतंकी हमला करने की धमकी के बाद इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


अभिभावक भी इससे चिंतित हैं। आतंकी हमेशा मौसम बिगड़ने की ताक में रहते हैं, ताकि वह घुसपैठ कर सकें। 2012 में पुंछ में दो भारतीय जवानों के सिर काट कर ले गए आतंकियों ने खराब मौसम का ही फायदा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों धुंध की आड़ में आईबी पर करीब 20 बार घुसपैठ की कोशिश हुई और पाकिस्तान ने फायरिंग भी की। खराब मौसम में एलओसी और बार्डर पर कुछ जगहों पर तकनीकी ढांचा भी काम करना बंद कर देता है।

स्कूलों के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

bad weather conditions in jammu, terrorist may target schools

सैन्य शिविरों के साथ लगते स्कूलों और आर्मी स्कूलों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आर्मी स्कूलों के बाहर जवानों से लैस वाहनों को तैनात किया गया है जो स्कूल शुरू होने से बंद होने तक वहां तैनात रहेंगे। मीरां साहिब के स्कूल में हमले की अफवाह के बाद निजी स्कूलों ने भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अफवाह फैलाने वाले की तलाश
जम्मू के उपायुक्त अजित कुमार साहु का कहना है कि अफवाह फैलाने वाले की तलाश की जा रही है। अफवाह क्यों फैलाई गई? इसके कई कारण हो सकते हैं। कुछ भी संभव है। पुलिस को हर पहलू पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन पुलिस की ओर से इसे लेकर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यहां तक कि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा तक नहीं लिया।

जिला प्रशासन को स्कूलों के बाहर सुरक्षा मजबूत करने को लिखित में मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। इस पर पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।
सिरनदीप सिंह, निदेशक शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed