दो मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली मार्च से तीन दिनों तक रियासत में मौसम फिर खराब होने के आसार बन रहे हैं। दो मार्च को राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तीन मार्च को दिन भर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हलकी बारिश की उम्मीद है।
रियासत के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हिमस्खलन का खतरा है, जिसको लेकर अधिकारियों द्वारा सावधानी बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें कश्मीर घाटी के बांडीपोरा, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, कुलगाम, शोपियां और कारगिल के कई इलाके शामिल हैं।
उधर, शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर छह हजार वाहन रवाना हुए, जिसमें 35 हजार ट्रक और 25 सौ यात्री वाहन शामिल रहे। यातायात अभी भी एकतरफा जारी है।
गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि या गया। कारगिल का न्यूनतम पारा माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस एवं लेह का माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पहलगाम और कोकरनाग में बारिश और बर्फबारी
शुक्रवार को श्रीनगर में धूप खिली रही। वीरवार की तुलना में शुक्रवार को दिन में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रहा, जो सामान्य एक डिग्री से कम दर्ज हुआ। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य 10 डिग्री से दो डिग्री अधिक पारा रिकार्ड हुआ।
जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य 11 डिग्री से करीब दो डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य 23 डिग्री से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पहलगाम में तीन सेंटीमीटर और कोकरनाग में हलकी बारिश और बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि पहली मार्च से तीन मार्च तक मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं, जिनमें दो मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। तीन मार्च को भी बादल रहेंगे, लेकिन मामूली बारिश हो सकती है।