{"_id":"2a39e3ac43993e179a6fadf2144521ec","slug":"bad-weather-conditions-expected-on-15-and-16-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 और 16 को बर्फबारी व बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 और 16 को बर्फबारी व बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में आने वाले दिनों में मौसम फिर आफत बन सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में 15-16 को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पीर पंजाल की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। इस साल खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक पटरी पर नहीं आ सका है। शुक्रवार को भी श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा हाईवे बहाल रहा।
विज्ञापन
रियासत में माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे ज्यादा सर्द चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा, मगर उसके आगे बिगड़ेगा। घाटी में आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज ज्यादा बिगड़ सकता हैं। श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को शाम होते ही हल्के बादल छा गए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि घाटी के ऊपर 14 मार्च से हल्का पश्चिमी दबाव बनना शुरू होगा, जिसके चलते मौसम बिगड़ने की आशंका है। शनिवार से अगले तीन दिन तक मौसम खराब रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से पारा गिरेगा। उधमपुर के खैरी और रामबन व बनिहाल के बीच कई स्थानों पर हाईवे पर खराब मौसम की मार पड़ी है।
विज्ञापन
खैरी में पहाड़ी का एक बड़े हिस्से से बार बार राजमार्ग पर आ रहा मलबा ट्रैफिक पुलिस और हाईवे अथारिटी के लिए चुनौती बना हुआ है। इस बीच जम्मू में शुक्रवार को पारे में उछाल आया और यहां दिन का अधिकतम सामान्य से थोड़ा ऊपर पहुंचकर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उछाल से दिन में गर्मी का खूब अहसास हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान में अभी नमी बनी हुई है।
यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 6.4
पहलगाम माइनस 4.4
गुलमर्ग माइनस 3.2