फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bad dry fruits sold in Katra, Jammu & Kashmir, seized several quintal during raid

जम्मू-कश्मीर: धड़ल्ले से बिक रहा खराब ड्राई फ्रूट्स, छापामारी अभियान में कई क्विंटल माल जब्त 

Tue, 28 May 2019 03:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटड़ा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bad dry fruits sold in Katra, Jammu & Kashmir, seized several quintal during raid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : IndiaMART

धर्मनगरी में लगातार बिक रहे खराब सामान को लेकर सोमवार को ड्राई फ्रूट्स एसोसिएशन ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से बड़े पैमाने पर दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान करीब 2 क्विंटल बाटा अखरोट के साथ ही 50 किलो कड़वी बादाम गिरी तथा 30 किलो खराब अखरोट की गिरी बरामद की। जो कि दुकानदारों धोखे से लगातार श्रद्धालुओं को बेच रहे थे। आए दिन श्रद्धालु अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे। जिसके कारण नगर का व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था।  

विज्ञापन


ड्राई फ्रूट्स एसोसिएशन ने बीते दिनों दुकानदारों को चेतावनी दी थी की वह खराब सामान ना बेचें। जब इसका कोई असर नहीं हुआ तो सोमवार को ड्राई फ्रूट्स एसोसिएशन कटड़ा के प्रधान राकेश हीरा के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया। यह अभियान उधमपुर मार्ग के साथ ही मुख्य बस अड्डा, मुख्य बाजार ,अप्पर बाजार, चिंतामणि मार्ग आदि स्थानों पर चला। साथ ही नगर की सभी प्रमुख गलियों में स्थापित ड्राई फ्रूट्स की दुकानों की भी जांच की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान बड़े पैमाने पर खराब ड्राई फ्रूट्स का सामान जब्त किया गया जो धोखे से दुकानदार लगातार श्रद्धालुओं को बेच रहे थे। वहीं छापामारी अभियान का पता चलते ही नगर में  खराब सामान बेचने वाली अधिकांश ड्राई फ्रूट की दुकानें बंद हो गई। छापामारी अभियान का पता चलते ही नगर में  खराब सामान बेचने वाली अधिकांश ड्राई फ्रूट की दुकानें बंद हो गई। तो दूसरी और प्रशासनिक अधिकारियों ने अधिकांश दुकानदारों के पास  रेट लिस्ट के साथ ही लाइसेंस आदि ना होने के चलते करीब 15 दुकानदारों को 18000 जुर्माना मौके पर ही किया। और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे लाइसेंस के साथ ही रेट लिस्ट आदि दुकानों पर टांग कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि श्रद्धालु अपने आप को ठगा महसूस ना कर सके। ड्राई फ्रूट एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप सधोत्रा के साथ ही प्रधान राकेश हीरा ने नकली सामान के साथ ही खराब सामान बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह या तो अपनी दुकानें पूरी तरह से बंद कर दें नहीं तो खराब सामान आदि बेचना बंद कर दें। अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम कटड़ा तथा नपा सीईओ अशोक चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, कमल किशोर, रमणीक नवादा, अभी सधोत्रा, अंकुश बडू, हिमांशु पादा आदि के अलावा ड्राई फ्रूट्स एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी अभियान में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed