{"_id":"635c35950667a25b7e5a78c0","slug":"back-to-village-rspura-news-jmu2710986164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरां साहिब की 23 पंचायतों में हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरां साहिब की 23 पंचायतों में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन
पंचायत कोटली शाह दौला के सरपंच व पंच बहिष्कार करने के बारे में जानकारी देते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब की मरालिया पंचायत में शुक्रवार को बैक टू विलेज कार्यक्रम-4 के तहत अधिकारी पहुंचे। यहां उनका सरपंच अंजू रानी की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा नियुक्त अधिकारी शमीम अहमद वानी का स्वागत किया गया। उन्होंने पंचायत के विभिन्न गांवों का दौराकर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
कार्यक्रम में मौजूद पंचों में रुचि डोगरा, पीपी सिंह, रजनीश रामपाल, रजिंदर कौर, वीरेंद्र वर्मा ने बैक टू विलेज पहले आयोजन किए जाने पर नाले के कार्य पूरा नहीं हो पाया। पंचायत के अधीन खेल का मैदान सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व हेड मास्टर प्रमोद कुमार, सुरजीत सिंह नंबरदार शक्ति रामपाल आदि ने भी विचार रखे। इसी प्रकार पंचायत कोटली मियां फता, खारिया, बन सुल्तान अपर व लोअर, दुरसोपुर, निहालपुर सिंबल, टांडा आदि में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर योजनाओं के अंतर्गत कार्य करने के लिए ज्ञापन सौंपें।
------
सरपंच बद्रीनाथ शर्मा सहित 11 पंचों ने बैक टू विलेज कार्यक्रम-चार का सामूहिक तौर पर बहिष्कार किया गया। सरपंच ने कहा कि पहले तीन हुए कार्यक्रमों में जिन योजनाओं को रखा गया वह कोई भी पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहां कि गांव मेंलूवाल को आदर्श गांव के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई राशि लैप्स हो गई। तालाब के लिए राशि नहीं मिल पाई। 14 एफसी योजना के अंतर्गत बकाया 50 प्रतिशत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि योजनाएं कागजों तक ही सीमित हैं, इसी के चलते बैक टू विलेज-4 का बहिष्कार करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
बिश्नाह के सरपंचों-पंचों ने किया बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। सरकार की तरफ से जन समस्याओं को सुलझाने के लिए बैक टू विलेज-4 का क्षेत्र के पंचों-सरपंचों के साथ आमजन ने भी बहिष्कार किया। सरपंचों-पंचों ने कहा कि अभी तक हुए 3 बार बैक टू विलेज के कार्यक्रमों में उनके द्वारा जो भी समस्याएं बताई गईं उन पर काम नहीं हो पाया। इसके चलते हमने से इस चौथे चरण का बहिष्कार किया है।
सरपंच -पंच एसोसिएशन के प्रदेश उप प्रधान और सरपंच जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगर पहले तीन बार हुए बैक टू विलेज में हमारे 10 प्रतिशत भी कार्य पर सरकार ने काम किया होता तो आज हम इस कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं करते। इस अवसर पर सभी पंचों-सरपंचों ने राज्य शासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग हो, जल शक्ति विभाग हो, बिजली विभाग हो, यहां तक पटवारी भी पंचों-सरपंचों से किसी भी कार्य में सहयोग नहीं करते। लोग हमारे पास जन समस्याएं लेकर आते हैं। जब हम उनको सुलझाने के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं तो हमें सहयोग की बजाय असहयोग मिलता है। इसके चलते प्रशासन जब तक पिछले बैक टू विलेज में रखी गई हमारी समस्याओं को नहीं सुलझाता, तब तक इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।
सुचेतगढ़ ब्लॉक की 20 पंचायतों में कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ की पंचायत घराना पहुंचे अधिकारियों की सरपंच सरदार गुरुदयाल सिंह की अध्यक्षता में सभा हुुई। सरपंच ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा करने के साथ-साथ पंचायत में चल रहे सरकारी विभागों का भी अधिकारियों के साथ दौरा किया। सरपंच ने पंचायत में हुए विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया।
सरपंच ने नियुक्त अधिकारी मनीषा गुप्ता को विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी व पंचायत की कुछ अन्य कार्य को उनके समक्ष रखा। मनीषा गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि इन सभी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। पंचायत व्यासपुर प्रलाह में सरपंच शशि कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौजूद अधिकारी डॉ. संजय अरोड़ा को पहले कराए गए कार्य दिखाने के साथ नए प्रस्ताव का ज्ञापन पत्र सौंपा।
अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ब्लॉक आरएस पुरा की 20 पंचायतों में बैक टू विलेज-चार के तहत कार्यक्रम के दौरान गंडली पंचायत में अधिकारी पहुंचे। इस दौरान सरपंच गुरदीप सिंह सैनी की अध्यक्षता में बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा उपस्थित रहे। नियुक्त अधिकारी अंजलि फोतेदार ने विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया।
बडियाल ब्राह्मणा अपर सरपंच बिन्नी शर्मा सहित मौजूद पंचो ने नियुक्त अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह से कहा कि गांव में बिजली की पुरानी तारें शीघ्र बदली जाएं। निक्की तवी में क्रेट डाले जाएं। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। गांव देरियां में लेनडेन का कार्य आरंभ कराया। चक आगरा में बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत पहुंचे अधिकारियों को सरपंच सपना देवी ने कई समस्याओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इन्हें सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर नायब सरपंच रंगनाथ, पूर्व सरपंच जगदीश राज, चेयरमैन मोहन शर्मा उपस्थित रहे ।
पूरो बाना पंचायत के सरपंच दर्शन चौधरी की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत उन्हें इस पंचायत में आने का मौका मिला है। लोगों की तरफ से जो मांगें रखी जाएंगी उन्हें सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
कल्याणा के सरपंच युवराज सिंह की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। पंचायत की समस्याओं के बारे में जानकारी करने पहुंचे अधिकारी जितेंद्र मिश्रा तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पंचायत में चल रहे आंगनबाड़ी सेंटर के साथ-साथ अन्य भवनों का भी दौरा किया और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर भाजपा बॉर्डर सैल के जिला संयोजक सूरत सिंह चाढ़क विशेष तौर पर उपस्थित रहे।