{"_id":"635c218eec207a263c48d504","slug":"back-to-village-reasi-news-jmu271094670","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी की परिक्रमा के लिए सुगम बने पहाड़ी रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी की परिक्रमा के लिए सुगम बने पहाड़ी रास्ता
विज्ञापन
मिडिल स्कूल देवीगढ़ में अतिरिक्त कमरे का उद्घाटन करते हुए ड़िप्टी ड़ायरेक्टर शीप व सरंपच,पंच।
- फोटो : REASI
रियासी। सुखालघाटी व देवी गढ़ का ग्रामीण क्षेत्र त्रिकुट पर्वतों में स्थित मां वैष्णो देवी की गुफा के बिल्कुल पीछे है। हाल ही में यहां से माता की प्राचीन परिक्रमा यात्रा भी शुरू की गई है। माता के आधार शिविर कटड़ा व जिला मुख्यालय रियासी से परिक्रमा शुरू हुई। आने वाले दिनों में यात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए जाने के लिए यहां विकास को बढ़ावा देना होगा।
शुक्रवार को ब्लॉक भमाग के गांव देवीगढ़ में हुए बैक टू विलेज चरण चार के तहत हुई ग्राम सभा को संबोधित करते हुए सरपंच पवन सिंह ने कहा कि यात्रा को सुचारू तरीके सेे चलाने के लिए देवीगढ़ से सुखालघाटी तक बनाए जा रहे सड़क मार्ग के कार्य में तेजी लाए जाए। साथ ही सुखालगली को जंगलगली से सड़क मार्ग से जोड़ा जाए, ताकि यात्रा सुगम हो सके। ग्राम सभा में पंच बोध राज, किशोर सिंह, अरशद बीवी, मुख्तयार बीवी, गंधर्व सिंह, लक्ष्मी देवी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान मिडिल स्कूल देवीगढ़ में स्टाफ की कमी को दूर करने को कहा गया। बैक टू विलेज के चौथे चरण के तहत देवीगढ़ में पहुंचे शीप ब्रीडिंग व रिसर्च फार्म के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रमेश कुमार मन्हास का ग्रामीणों ने हार पहनाकर स्वागत किया। अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं। स्थानीय मिडिल स्कूल का दौरा कर वहां बनाए गए अतिरिक्त क्लास रूम का उद्घाटन किया। सब सेंटर व आंगनबाड़ी सेंटर का भी निरीक्षण किया। शुक्रवार को ब्लॉक अरनास, ठाकराकोट व जिजबगली में भी बैक टू विलेज चरण चार के तहत ग्रामसभाएं की गईं।