फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Back to village program

Jammu News: चंगिया के लोग बोले- गलत समय पर आयोजित हो रहा कार्यक्रम

विज्ञापन
Back to village program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। पंचायत चंगिया में बैक टू विलेज-5 कार्यक्रम के लिए मुख्तयार सिंह सैनी विजिटिंग ऑफिसर थे। उन्होंने गांव में विकास कार्यों को लेकर बैठक की। पंचायत स्तर के सभी विभागों से ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि पंचायत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना पड़ेगा। इससे लोगों को आजीविका कमाने में आसानी होगी। उन्होंने पंचायत में अमृत सरोवर, राशन डिपो, सरकारी स्कूल, चल रहे विकास कार्य, आदि का दौरा किया। इस दौरान विभागों के कर्मचारियों से कहा कि जो लोग सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें तत्काल सरकारी योजनाओं से जोड़ें। मौके पर सरपंच कुसुम लता, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह, आदि मौजूद थे। बैक टू विलेज-5 का आयोजन ऐसे समय हुआ है जब पंचायतों में फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में लोग कार्यक्रम से वंचित रह जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कार्यक्रम को बाद में रखना चाहिए था।

अरनिया ब्लॉक की पंचायत जबोबाल, तरेबा, आल्हा, पिंडी चाढकां, कठार, पचेल, चक माजरा में भी बैक टू विलेज-5 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंचायत पचेल के सरपंच सुभाष सिंह सैनी ने कहा है कि बैक टू विलेज कार्यक्रम खानापूर्ति है। इसका कोई फायदा लोगों को नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान विजिटिंग ऑफिसर रफीक के संज्ञान में लाया गया कि एक साल से अरनिया तहसीलदार का दफ्तर अतिरिक्त कार्यभार पर चल रहा है। एक साल में लगभग पांच तहसीलदार चार्ज ले चुके हैं, परंतु किसी भी तहसीलदार की नियुक्ति स्थायी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनकी इस बात को पंचायत सचिव ने बीच में ही रोक दिया। इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों की समस्या ही नहीं सुननी तो सरकार के ऐसे कार्यक्रमों का कोई मतलब नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed