फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Back to village program

Jammu News: पांचवें में चौथे चरण के कार्यक्रमों की भी हुई समीक्षा

विज्ञापन
Back to village program
अखनूर की पंचायतों में बैक टू विलेज के पांचवें चरण में सुनीं लोगों की समस्याएंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। बैक टू विलेज कार्यक्रम के पांचवें संस्करण के दौरान सरकार द्वारा नियुक्त प्रभारी अधिकारियों ने अखनूर क्षेत्र की पंचायतों में लोगों की समस्याएं सुनी, और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के चौथे चरण में किए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

क्षेत्र की पंचायत दसकाल में सरपंच रतन लाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र छिब्बर प्रभारी अधिकारी थे। उन्होंने पंचायत में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान सरकारी मिडिल स्कूल दसकाल और सरकारी हाई स्कूल सुनैल के बीच एक कबड्डी भी हुआ, जिसमें दसकाल की टीम पांच अंकों से विजयी रही।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत अंबारां में सरपंच रेवती शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सहायक अभियंता अनिल शर्मा प्रभारी अधिकारी थे। अधिकारी ने ग्रामीणों के मुद्दों को सुनकर उनके निवारण का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, जल शक्ति केंद्र का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। पंचायत में लिफ्ट सिंचाई के लिए लगाए जा रहे नए पंप को स्थापित करने का शुभारंभ किया। पंचायत में नए ट्रांसफॉर्मर का भी उद्घाटन किया। वहीं, पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने नए मकानों के भी उद्घाटन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed