{"_id":"5d0bbd588ebc3e1ebd7ec1ac","slug":"back-to-the-village-program-will-be-organized-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैक टू विलेज: अधिकारियों ने गांवों में डाला डेरा, गांवों की समस्याओं की बनाई जा रही हैं सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक टू विलेज: अधिकारियों ने गांवों में डाला डेरा, गांवों की समस्याओं की बनाई जा रही हैं सूची
Thu, 20 Jun 2019 10:37 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
बैक टू विलेज कार्यक्रम
- फोटो : फाइल, एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैक टू विलेज कार्यक्रम का आगाज हो गया। कई पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने सरपंचों और पंचों सहित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के आधार पर पंचायतों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
पंचयात मरालिया में शिक्षा विभाग के निदेशक अनुराधा गुप्ता ने वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से पंचायत की दिक्कतों की जानकारी ली। इस दौरान पंचायत के सरपंच अंजूरानी सहित मौजूद पंचों ने बिजली, पानी, नहरी पानी, स्वच्छता व शिक्षा से जुडे़ मामलों की विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई। वहीं पंचायत दरसोपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत टिंडेकला लोअर में कृषि विभाग के अधिकारी वीके मंसोत्रा की अध्यक्षता में सरपंच राजा सिंह सहित पंचायत के पंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में लोगों की दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पंचयात दरसोपुर में कृषि विभाग अधिकारी रघुवीर चंद की अध्यक्षता में बैक टू विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत सरपंच दलीप कुमार व अन्या पंचो की मौजूदगी में पंचायत की भगौलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
वहीं मीरां साहिब ब्लाक के बग्गाजना, बन सुलतान लोअर, बन सुल्तान अपर, भाउ, गाजीपुर कुल्लिया, जिंदड, जिंदलेड, खारिया, खौड़, किरपिंड, कोटली मिया फत्ता, कोटली शाह दौला, मखनपुर गुजरा, मलिकपुर, महेशिया, निहालपुर सिंबल लोअर, निहालपुर अपर, फिंदड, टांडा, सुचेतगढ़ ब्लाक की पंचायत मग्गोवाली, निकोवाली प्रलाह, रंगपुर मौलाना, सइकला, सइकला खुर्द, सत्तोवाली, सुचेतगढ़, तलाड़, आरएस पुरा ब्लाक बडियाल ब्राह्मण लोअर, बडियाल ब्रह्मण अपर, बासपुर, चक्क आगरा, चक्क वाला, खानेचक्क-पूरोभाना, चंदू चक्क, चौहाला, दबलैड, फतेेहपुर ब्राह्मणा, गेगिया, गंडली, गोंदला, जस्सौर, कलयाणा, कोटली अर्जुन सिंह, केजी बाना, रंगपुर सिद्वडे, रठाना, शामका पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सरकारी योजनाओं का नहीं मिला रहा लाभ
कार्यक्रम में सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों ने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत विभागों में कर्मियों और अधिकारियों का नहीं होना है। शक्ति रामपाल, सुभाष डोगरा, समाजसेवक प्रमोद कुमार, गारा राम, अमरीक सिंह, भारती आदि ने कहा कि स्वास्थ्य, बिजली, पीएचई, राजस्ब, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों में चुतर्थ श्रेणी से लेकर उच्च अधिकारियों के पद रिक्त होने के कारण काम नहीं हो पाते। बिजली, पीएचई, पुलिस में एसपीओ सहित कई विभागों में नीड बेस कर्मियों को नियुक्त किया गया। उन्हें पांच- छह माह बाद ही वेतन मिल पाता है। रिक्त पदों को भरा जाए। पंच मनमोहन कुमार, पंच रुचि डोगरा, वीरेंद्र कुमार, नीलम शर्मा, पीपी सिंह, राजेंद्र कौर आदि का कहना है कि हालत यह है कि चार-पांच पंचयातों में एक ही लाइनमैन लगाया गया। कई गांव में पंचायत भवन तक नहीं। किराए की जगह पर आंगनबाड़ी सेंटर चल रहे हैं, जिससे न तो बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल पा रही और न ही सही प्रकार से काम हो रहा है। ब्यूरो
घगवाल और राजपुरा में ग्रामसभा
सांबा जिले भर की पंचायतों में बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक ब्लाक में एक गजटेड अधिकारी भी मौजूद रहा। वहीं डीसी सांबा सुषमा चौहान ने भी विभिन्न ब्लाक का दौरा कर ग्रामसभाओं में पहुंच कर जानकारी हासिल की। घगवाल ब्लाक में ग्राम सभा के दौरान डीसी ने सरपंचों व पंचों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सरपंच विजय टंगोत्रा व अन्य पंचायतों के सरपंच व पंच भी उपस्थित थे। उधर राजपुरा ब्लाक में भी ग्रामसभा की गई, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।