फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baby Born in Army vehicle in Kalaroos Kupwara kashmir

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की जिप्सी में 'परी' ने लिया जन्म, खुशी से भर आईं पिता की आंखें, फिर कही ये बात

Tue, 02 Feb 2021 11:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Feb 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
baby Born in Army vehicle in Kalaroos Kupwara kashmir
नवजात शिशु - फोटो : भारतीय सेना

कुपवाड़ा के नारीकूट में एक फरवरी  सुबह लगभग 4:15 बजे भारी बर्फबारी हो रही थी। यातायात पूरी तरह से बाधित था। इसी दौरान सेना के पास मदद के लिए एक फोन आया। फोन करने वाली आशा वर्कर ने बताया कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। बर्फबारी के कारण एंबुलेंस के साथ ही अन्य कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


इस पर गर्भवती को उस इलाके से निकालने के लिए तुरंत मेडिकल टीम के साथ एक सेना की जिप्सी को नारीकूट भेजा गया। गर्भवती की हालत गंभीर होने पर आशा कार्यकर्ता ने टीम से अनुरोध किया कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करें। उसने सेना की मेडिकल टीम के साथ जिप्सी के अंदर डिलीवरी कराने का फैसला किया।
विज्ञापन


जिप्सी के अंदर से एक स्वस्थ बच्ची के रोने की आवाज़ सुन सभी लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान नवजात के पिता की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सेना के जवानों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को अस्पताल लाया गया। कंपनी कमांडर ने परिवार को उपहारों के साथ बधाई दी। सेना ने आशा कार्यकर्ता, सादिया बेगम को उनके आत्मविश्वास और विषम परिस्थितियों में उनकी निर्णायक भूमिका के लिए सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः गुलमर्ग में रास्ता भटका ब्रिटिश नागरिक, फिर सेना के प्रयास और अद्भुत आतिथ्य का हुआ मुरीद, कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed