फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baba Siddha Goria temple

Jammu News: बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
Baba Siddha Goria temple
-मंदिर में माथा टेकने के लिए दिनभर लगी रही कतारें
विज्ञापन

-मन्नत पूरी होने पर बैंडबाजों के साथ पहुंचे कई परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के स्वांखा में स्थित सिद्ध गोरिया मंदिर में वार्षिक मेले पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। जम्मू-कश्मीर के अलावा बाहरी राज्यों से भी लोग पहुंचे और पवित्र सरोवर में स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। बाबा के दर्शन के लिए घंटों कतारों में खड़े रहे। श्रद्धालुओं ने माथा टेकने के बाद लंगर खाया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं, जिला प्रशासन ने संगत की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। बिजली-पानी के पूरे प्रबंध थे। जालंधर से आए दंपती राकेश ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर वह बैंड बाजों के साथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हैं। पठानकोट निवासी रजनी ने बताया उनके संतान नहीं थी। स्वांखा मंदिर में मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर परिवार के साथ मंदिर में माथा टेका है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग, भाजपा प्रदेश प्रधान सत शर्मा, रामगढ़ से विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल ने भी मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

-------
मन्नत पूरी होने पर मंदिर में चढ़ाया जाता है गेहूं व नमक
अब यह मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल बन चुका है। जहां रोजाना संगत का आना-जाना रहता है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर गेहूं और नमक चढ़ाया जाता है। सोमवार को यहां छिंज मेला करवाया जाएगा। इस दौरान भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
यह है मंदिर का इतिहास

मंदिर की देखरेख कर रहे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत बाबा भोलानाथ ने बताया कि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत श्रीराम रमईया महाराज 1958 में इस स्थान पर आए थे। उस समय यहां तीन वृक्षों के मध्य एक पिंडी थी, जो आज भी है। महंत ने यहां धूनी लगाकर पूजा-अर्चना की और यहीं स्वर्गवास हो गया। इसके बाद बाबा सिद्ध गोरिया ने यहां लंबे समय तक तपस्या की। वह गुरु गोरख नाथ के शिष्य थे। उनकी आध्यात्मिक शक्तियों और चमत्कारों के कारण लोग उन्हें बहुत मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed