{"_id":"5dc7b7578ebc3e5af13eb810","slug":"baba-jitto-jhiri-mela-jammu-jhiri-mela-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झिड़ी मेले से जुड़ेंगे देश-दुनिया के लोग, मिलेगी बाबा जित्तो के जीवन से जुड़ी हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब झिड़ी मेले से जुड़ेंगे देश-दुनिया के लोग, मिलेगी बाबा जित्तो के जीवन से जुड़ी हर जानकारी
Sun, 10 Nov 2019 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
झिड़ी मेला, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देश दुनिया में झिड़ी मेले और इससे जुड़ी संबंधित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन पा सकते हैं। इसमें जमींदारी प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाले भारत के पहले क्रांतिकारी किसान बाबा जित्तो की जीवनी को दर्शाया गया है। झिड़ी मेले में हर साल देशभर के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर आस्था जताते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने झिड़ी मेले की वेबसाइट को लांच किया। इस आधिकारिक वेबसाइट को एनआईसी जिला जम्मू की ओर से डिजाइन और विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य देशभर के लोगों को झिड़ी के इतिहास से जोड़ना है।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से अधिक से अधिक लोग झिड़ी मेले की महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ेंगे। उन्हें झिड़ी मेले के इतिहास के बारे में पता चलेगा। वेबसाइट पर झिड़ी मेले की फोटो गैलरी के अलावा बाबा जित्तो की जीवनी से जुड़े कुछ वीडियो को लिंक किया गया है। इसके अलावा वेबसाइट को अन्य से भी लिंक किया गया है।
विज्ञापन
बाबा जित्तो के दरबार में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। जिला प्रशासन की ओर से झिड़ी मेले के लिए सभी तैयारियों के अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस साल झिड़ी मेले में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेलों को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा। झिड़ी मेले का 12 से 20 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है।