{"_id":"667b689e65e54bdc020d54a4","slug":"baba-chamliyal-fair-samba-news-c-289-1-sjam1009-102905-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा चमलियाल मेले की तैयारियां जोरों पर, सजने लगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा चमलियाल मेले की तैयारियां जोरों पर, सजने लगी दुकानें
Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन रात एक कर की जा रही बाबा की मजार की साफ-सफाई
पाकिस्तान के सैंदा वली गांव में भी मेले की तैयारी जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रामगढ़ के भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दरगाह बाबा चमलियाल पर 27 जून को लगने वाले मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। बाबा की मजार को पूरी तरह से सजाया गया है। मेला स्थल के आसपास दुकानदारों ने दुकानें सजाने का काम शुरू कर दिया है।
बाबा चमलियाल युवा क्लब के सदस्यों की ओर से दिन रात एक कर बाबा की मजार की साफ सफाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मेले की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। रामगढ़ से नारायणपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए तारकोल लेकर मशीनें पहुंच गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के सैंदा वली गांव में भी मेले की तैयारी जोरों पर हैं उस पार से लाउड स्पीकर की आवाजें भी आम सुनाई देने लगी हैं। सैदां ली में भी बाबा की मजार है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को साल भर बाबा की मजार की शक्कर-शरबत का इंतजार रहता है। इस बार भी पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को शक्कर-शरबत नहीं दिया जाएगा। एडीसी सांबा सुरेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।