फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baba amarnath yatra start on june 2018

जम्मू कश्मीरः इस तारीख से होगा श्री अमरनाथ यात्रा- 2018 का आगाज

Tue, 09 Jan 2018 11:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 09 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
baba amarnath yatra start on june 2018
- फोटो : SELF

रियासत में बम भोले के जयघोष के साथ ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आगामी 28 जून से श्री अमरनाथ यात्रा 2018 का आगाज होगा। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 26 अगस्त तक चलने वाली 60 दिन की यह लंबी यात्रा दस साल बाद हो रही है। वर्ष 2016 के मुकाबले इस साल यात्रा बीस दिन ज्यादा होगी।

विज्ञापन


यात्रा के लिए आगामी 1 मार्च से देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में 437 पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक और यस बैंक  की शाखाओं में एडवांस पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। पंजीकरण के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


नई दिल्ली में मंगलवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला लिया गया।  बैठक में बोर्ड सदस्यों में श्रीश्री रविशंकर, डा. कपिला वात्सयान, प्रो. वेद कुमारी घई, पं. भजन सोपोरी, विजय धर, सुनीता नारायण, डा. देवी प्रसाद शेट्टी,  डीसी रैना, प्रो. चंद्र मोली रैणा, अतिरिक्त सीईओ भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed