फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baal niketan ved temple

Jammu News: हार्टअटैक से बचाव के लिए स्वस्थ व हृदय अनुकूल जीवनशैली अपनाएं

विज्ञापन
baal niketan ved temple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। हृदय रोग के बढ़ते प्रसार के बारे में युवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ आम जनता को जागरूक होने की जरूरत है। हृदय रोग दुनिया भर में मौत का प्रमुख कारण है। चार से 10 फीसदी दिल के दौरे 45 साल की उम्र से पहले होते हैं और इनमें अधिकतर पुरुष होते हैं। यह बात जीएमसी जम्मू के काॅर्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुशील शर्मा ने बाल निकेतन वेद मंदिर अंबफलां में एक दिवसीय हृदय जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर में कही।

उन्होंने कहा कि भविष्य में मृत्यु दर कम करने के लिए युवा पीढ़ी को स्वस्थ और हृदय अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए मन को केंद्रित करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि युवाओं में लगभग चार फीसदी दिल के दौरे कोरोनरी धमनी शरीर रचना की जन्मजात असमानताओं के कारण होते हैं। पांच फीसदी को रक्त के थक्कों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जहां वे धमनी को अवरुद्ध कर देते हैं। अन्य पांच फीसदी में रक्त के थक्के जमने की प्रणाली के विभिन्न विकारों से कोरोनरी धमनियों सहित पूरे संचार तंत्र में थक्का बनने का खतरा बढ़ जाता है। बाल निकेतन वेद मंदिर की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नागरमल गुप्ता, आलोक शर्मा, सुनीत रैना ने शिविर लगाने के लिए डॉ. सुशील और उनकी टीम की सराहना की। मौके पर पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, विबोध गुप्ता, युद्धवीर सेठी, डॉ. नासिर अली चौधरी और डॉ. धनेश्वर कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed