फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad supporters resigned on the second day as well, DDC member Poonch and others left Congress

Azad resignation: आजाद समर्थकों ने दूसरे दिन भी दिए इस्तीफे, डीडीसी सदस्य पुंछ और अन्य ने छोड़ी कांग्रेस

Sat, 27 Aug 2022 08:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 08:20 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थक लगातार पार्टी से किनारा कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में दूसरे दिन भी कई नेताओं ने इस्तीफा दिया।   

विज्ञापन
Azad supporters resigned on the second day as well, DDC member Poonch and others left Congress
गुलाम नबी आजाद, राहुल गांधी और सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में शनिवार को दूसरे दिन भी कांग्रेस के कई नेताओं और पदाधिकारियों का प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी रहा। इन नेताओं ने आजाद को पूरा समर्थन देने का एलान किया है। आजाद की ओर से बनाई जाने वाली नई पार्टी में ऐसे नेताओं को जगह देने की योजना है। 

विज्ञापन


आजाद के समर्थन में इस्तीफे देने वालों में डीडीसी सदस्य पुंछ रियाज बशीर नाज, रामबन से कांग्रेस नेता शाहरुख भट्टी, पूर्व डीसीसी उपप्रधान आरिफ सलारिया, पूर्व डीसीसी सचिव अत्ता मोहम्मद जरगर, बटोत ब्लॉक उपप्रधान मोहम्मद इशहाक, ब्लाक उपप्रधान मोहम्मद तारिक राथर, बटोत ब्लॉक के प्रवक्ता अनीस देव, बटोत महासचिव दिलशाद अहमद, मीडिया को-ऑर्डिनेटर शाहिर अकताब, रोहित अंथल शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके  अलावा अन्य नेता भी इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। आजाद के करीबी जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद का कहना है कि अभी उन्होंने इस्तीफे पर विचार नहीं किया है। इससे पहले उनके गुट के दस पूर्व मंत्रियों, विधायकों ने भी अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद के खुद की पार्टी बनाने के ऐलान के बाद जम्मू कश्मीर में अन्य नेता भी उनक समर्थन में आ सकते हैं। ऐसे में इस्तीफा देने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इससे प्रदेश कांग्रेस में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।  जम्मू-कश्मीर से आजाद के समर्थन में इस्तीफा देने वालों में इंद्रवाल विधानसभा से पूर्व मंत्री व विधायक जीएम सरूरी, देवसर कुलगाम विधानसभा से पूर्व विधायक मोहम्मद आमीन भट्ट, रियासी विधानसभा से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जुगल किशोर, पूर्व एमएलसी नरेश गुप्ता, पूर्व एमएलसी आरएस चिब, सोपोर (बारामुला) से पूर्व विधायक हाजी अब्दुल रशीद ने इस्तीफा दे दिया है। 

इसके अलावा सुरनकोट से पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम, अनंतनाग से पूर्व विधायक गुलजार अहमद वानी, मुनीर अहमद मीर (लोलाब) और सलमान नाजमी हैं। पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी आजाद के समर्थन में पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

पार्टी हाईकमान ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के लिए सात समितियों का गठन किया था, जिसमें भी राय के मुताबिक पार्टी में जगह न देने से क्षुब्ध आजाद ने प्रचार समिति के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय भी जीएम सरूरी सहित छह पूर्व विधायकों ने आजाद के समर्थन में इस्तीफा दिया था।

इन लोगों को विभिन्न समितियों में शामिल किया गया था। रियासी विधानसभा से पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने इस्तीफा देने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह आजाद के साथ नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed