फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad said: Maharaja's rule better than the present government in Jammu and Kashmir, it is wrong to end the tradition of Durbar Move

आजाद बोले: जम्मू-कश्मीर में वर्तमान सरकार से बेहतर महाराजाओं का शासन, दरबार मूव की परंपरा को खत्म करना गलत 

Sun, 26 Dec 2021 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 01:02 PM IST
सार


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने स्थानीय लोगों के लिए भूमि और नौकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित की थी। इसमें बाहरी लोगों को अधिकार नहीं दिए गए। आज इतने वर्षों बाद हम देख रहे हैं कि वर्तमान सरकार अधिक तानाशाह है।

विज्ञापन
Azad said: Maharaja's rule better than the present government in Jammu and Kashmir, it is wrong to end the tradition of Durbar Move
उधमपुर में गुलाम नबी आजाद। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि महाराजाओं का शासन वर्तमान सरकार की तुलना में कहीं बेहतर था। पिछले ढाई साल में जम्मू-कश्मीर में व्यापार और विकास गतिविधियों में गिरावट के साथ लोग गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक दरबार मूव की प्रथा को खत्म कर दिया गया है। आजाद ने कहा कि दरबार मूव के तहत छह-छह माह नागरिक सचिवालय कार्यालय जम्मू और श्रीनगर में काम करते थे।

विज्ञापन


महाराजा रणवीर सिंह ने की थी दरबार मूव की व्यवस्था 
इसकी शुरुआत महाराजा रणबीर सिंह ने 1872 में की थी, लेकिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत जून में इस प्रथा को समाप्त करने की घोषणा की थी। मैं हमेशा दरबार मूव का समर्थन करता रहा हूं। महाराजाओं ने हमें तीन चीजें दी जो कश्मीर और जम्मू दोनों क्षेत्रों की जनता के हित में थीं और उनमें से एक दरबार मूव था। 

विज्ञापन


वर्तमान सरकार तानाशाह, युवाओं से रोगजार छीना 

यहां आजाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराजा हरि सिंह ने स्थानीय लोगों के लिए भूमि और नौकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और इसमें बाहरी लोगों को अधिकार नहीं दिए गए। आज इतने वर्षों बाद हम देख रहे हैं कि वर्तमान सरकार अधिक तानाशाह है। महाराजा का कदम जनता के कल्याण के लिए था, जबकि वर्तमान सरकार ने हमसें ये तीनों चीजें छीन ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जम्मू कश्मीर में रुक गए विकास कार्य 

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का जिक्र करते हुए आजाद ने कहा कि पिछले ढाई माह में जम्मू-कश्मीर में जनसभाओं में लोगों के दुख दर्द को सुनाया है। लोग परेशान हैं क्योंकि उनके पास व्यवसाय, नौकरी नहीं है। उच्च कीमतों से हर कोई बेहाल है। विकास कार्य रुक गए हैं। मेरी राय थी कि शहरों के लोग खुश हैं, लेकिन रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, कनक मंडी जम्मू के व्यापारियों ने निराशा व्यक्त की है।


जम्मू-कश्मीर में समग्र स्थिति बहुत खराब

पिछले पांच सालों से कारोबार को गति नहीं मिल पाई है। पूरे जम्मू-कश्मीर में समग्र स्थिति बहुत खराब है और हम बुरी तरह से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों (अगस्त 2019 से) से राजनेताओं ने जनता से संपर्क खो दिया था।


 

परिसीमन की जम्मू संभाग में छह विधानसभा सीटें बढ़ाने के ड्राफ्ट प्रस्ताव पर आजाद ने कहा कि मेरे लिए जम्मू और कश्मीर एक हैं और इसलिए मैं एक या दूसरे क्षेत्र के लिए पक्ष नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed