फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad met Home Minister Shah in New Delhi, demanded concession poor removal of encroachment campaign

जम्मू-कश्मीर: नई दिल्ली में गृहमंत्री शाह से मिले आजाद, अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीबों को रियायत देने की मांग

Fri, 03 Feb 2023 02:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 02:19 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से सभी तरह का अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी करने के बाद लोगों में अस्थिरता जैसा माहौल बना हुआ है। बताया कि आतंकवाद व अन्य कारणों से बन रही अस्थिरता की वजह से लोगों ने काहचराई भूमि और रोशनी एक्ट के तहत भूमि पर आवास बनाए हैं।

विज्ञापन
Azad met Home Minister Shah in New Delhi, demanded concession poor removal of encroachment campaign
अमित शाह और गुलाम नबी आजाद - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीब परिवारों को रियायत देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली में गृह मंत्री शाह से मिले आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से सभी तरह का अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी करने के बाद लोगों में अस्थिरता जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आतंकवाद से पीड़ित विस्थापित लोगों और सीमांत प्रदेश जम्मू कश्मीर में आतंकवाद व अन्य कारणों से बन रही अस्थिरता की वजह से लोगों ने काहचराई भूमि और रोशनी एक्ट के तहत भूमि पर आवास बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के पास ज्यादा जमीन नहीं है। सरकार ने सड़क संपर्क के अलावा पेयजल और बिजली की व्यवस्था की हुई है। आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी ऐसे क्षेत्रों में चल रही हैं।

आजाद ने गृहमंत्री से आग्रह किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में भूमि के छोटे से टुकड़े पर आवास बनाकर रहने वाले गरीब लोगों को बेघर नहीं किया जाना चाहिए।

पीपुल्स कांफ्रेंस ने अनंतनाग में किया प्रदर्शन

अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता और डीडीसी सदस्य मोहम्मद सलीम पर्रे ने वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान और लंबित भूमि मुआवजे के संबंध में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एलजी के नाम डीसी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।



उन्होंने सरकार से जनहितैषी नीति तैयार करने की मांग की। गरीब लोगों को निशुल्क जमीन आबंटित की जाए। हालांकि पर्रे ने भू-माफिया के संबंध में भूमि बेदखली के कदम की सराहना की और सरकार से अनुरोध किया कि माफिया द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि का उपयोग अस्पताल, स्कूल के खेल के मैदान आदि जैसे सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए किया जाए।

सरकार से अनुरोध किया कि दिहाड़ीदारों ने अपनी प्रमुख आयु संबंधित विभागों में लगा दी है। ऐसे में दिहाड़ीदारों के लिए वन टाइम पॉलिसी बनाई जाए ताकि दिहाड़ीदारों और उनके परिवारों को परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed