फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ayodhya Verdict today Live Updates, ram mandir verdict jammu kashmir atmosphere, ram mandir faisla

Ayodhya Verdict: जम्मू-कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर, कुछ ऐसा है माहौल

Sat, 09 Nov 2019 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Nov 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict today Live Updates, ram mandir verdict jammu kashmir atmosphere, ram mandir faisla
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही देर में उच्चतम न्यायालय अयोध्या भूमि विवाद मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाने वाला है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ इस मामले में फैसला सुनाएगी। उच्चतम न्यायालय में इस मामले पर 40 दिन तक चली सुनवाई के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने 16 अक्तूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

विज्ञापन


अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी सुनवाई हुई थी। इससे पहले 1973 में केशवानंद भारती मामले में रिकॉर्ड 68 दिन तक चली सुनवाई चली थी। इस बीच, अयोध्या मामले पर फैसले के मद्देनजर जम्मू कश्मीर सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फैसले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू संभाग व ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सभी नाकों पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को शहर के तमाम पुलिस के नाकों पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया। हर एक वाहन को आते जाते पूछताछ के लिए रोका गया। पूरी तरह से जांच के बाद ही वाहनों को छोड़ा गया। आज भी नाकों पर सख्त चेकिंग की जाएगी। 

कानून व्यवस्था को देखते हुए नाकों पर पुलिस कर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बल तैनात कर किए गए हैं। शहर में रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में फोर्स ने आधी रात को मोर्चा संभाला। देर रात शहर के तमाम थानेदार और चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाके में गश्त करते नजर आए। 

इन अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं कि शनिवार को यह लोग अपना स्टेशन छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। इन अधिकारियों को पल-पल की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। देर रात तक पुलिस अफसर आपस में कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर मंथन करते रहे।

अयोध्या भूमि विवाद पर फैसले को लेकर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शनिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सरकार ने शनिवार को ड्राई डे घोषित कर दिया है। पटाखे फोड़ने पर भी पाबंदी रहेगी। 

पुलिस महानिदेशक ने जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम में आपात बैठक बुलाकर सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को एहतियातन इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए। अफसरों से अपने जिला मुख्यालय पर बने रहने और पूरे अमले को हाई अलर्ट पर रखने की हिदायत जारी की है।

डीजीपी ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस बीच जिला उपायुक्तों को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया स्वरूप किसी भी प्रकार की रैली करने पर रोक को सख्ती से लागू करने की अपील की है। उधर, सिविल प्रशासन ने भी सुप्रीम फैसले की पूर्वसंध्या से ही एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए।

माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा : डिवकाम

माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा : डिवकाम

मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने कहा कि अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। माननीय न्यायालय के फैसले के बाद माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार की आधी रात से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच से अधिक लोगाें को समूह में चलने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगाें को फैसले पर उत्तेजित प्रतिक्रिया से परहेज करना होगा। 

परीक्षाएं भी स्थगित

स्कूल शिक्षा निदेशक (जम्मू) अनुराधा गुप्ता ने आदेश जारी कर कहा है कि शनिवार को संभाग के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। यदि शनिवार को किसी स्कूल में परीक्षा होगी तो वह भी स्थगित रहेगी। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 


 

गृह मंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

गृह मंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख अरविंद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

मोहन भागवत करेंगे देश को संबोधित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज दोपहर एक बजे देश को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed