फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness,samba news

‘अग्निपथ’ पर फैलाई जा रही भ्रांतियों से रहें दूर, बनें अग्निवीर

विज्ञापन
awearness,samba news
आरएस पुरा/बिश्नाह। अग्निपथ योजना के बारे में सेना युवाओं को जागरूक कर रही है। सोमवार को सीमांत गांव सत्तोवाली में शिविर लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना युवाओं को सेना में कार्य करने का एक अवसर है। अग्निपथ योजना पर फैलाई जा रही भ्रांतियों और भ्रम से दूर रहें और अग्निवीर बनें। सेना में चार साल प्रशिक्षण के बाद गृह मंत्रालय व सरकार अन्य नौकरियों में आरक्षण देगी। आज विश्व के कई देश ऐसी योजनाओं को अपनी सेना में शामिल कर रहे हैं। हम भी इसको शामिल कर विश्व की नंबर एक सेना बन सकते हैं।
विज्ञापन

प्रचार पर विश्वास न करें, सभी लोग युवाओं को इस अवसर और उनके लाभों के बारे में जागरूक करें। सैन्य अधिकारियों ने युवाओं को नामांकन संबंधित हर संभव मार्गदर्शन और सहायता का आश्वासन दिया। शिविर में गृह मंत्रालय, निजी कंपनियों और संघों की ओर से घोषित विभिन्न नौकरी के अवसरों सहित वार्षिक पैकेज भत्ते, दिव्यांगता, मृत्यु मुआवजा सहित अन्य लाभों के बारे में विवरण प्रतियां वितरित की गईं। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम राम लाल शर्मा ने कहा कि सेना की ओर से यह अच्छा कदम उठाया गया है कि लोगों को इन योजनाओं पर जो आशंकाएं हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। युवाओं को इस योजना का पूरा लाभ लेना चाहिए। आने वाले दिनों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर आवेदन करें और देश सेवा में योगदान दें। उधर, बिश्नाह कस्बे के ग्रीन व्यू रिजल्ट स्कूल में भी आर्मी ब्रिगेड कालूचक ने अग्निवीर योजना के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करवाया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने की इस पहल सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed