फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

युवा सरकारी योजनाओं के जरिये बनें आत्मनिर्भर

विज्ञापन
awearness
लगाए रोजगार मेले में लगाए स्टालों का निरीक्षण हुए एसडीएम आरएस पुरा व वीडीसी ब्लाक चेयरमैन
आरएस पुरा। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक की पंचायतों से पहुंचे सरपंचों-पंचों व पंचायत प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं सहित युवा कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं, स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करा सकते हैं, के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक खंड अधिकारी दिव्या नंदा की देखरेख में आयोजित मेले के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर विभाग की जानकारी दी। मेले का उद्घाटन बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार व एसडीएम रामलाल शर्मा ने किया। उन्होंने रोजगार मेले में पहुंचे सरकारी विभाग के अधिकारियों से उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से ब्लॉक स्तर पर इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार खोलने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई ब्लाकों में इस तरह के मेले का आयोजन किया जा चुका है, आज ब्लॉक आरएस पुरा में आयोजन किया गया है। इसमें सरकारी विभाग जिनमें कृषि, भेड़ पालन, आईटीआई, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों की तरफ से युवाओं को रोजगार चलाने हेतु योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनने हेतु रोजगार खोलें।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी दिव्या नंदा ने कहा कि मेले में ब्लॉक के अधीन पंचायतों के सरपंचों पंचों के साथ-साथ युवाओं ने भी हिस्सा लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच अशोक कुमार, गुरदीप सैनी, दर्शन चौधरी, फतेह चंद, बिन्नी शर्मा, कांता शर्मा, सूरज प्रकाश, सुशील शर्मा सहित अन्य पंचायतों के सरपंच व पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed