फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

पृथ्वी दिवस पर लोगो को जागरूक किया

विज्ञापन
awearness
कस्वे में पृथ्वी दिवस एनसीसी कैड्टस लोगो को पौस्टर दिखा जागरूक करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुुरा। डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहयोग से पृथ्वी दिवस पर पोस्टर मेकिंग कर कस्बे के बाजार में लोगों को पर्यावरण बचाए जाने के लिए जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल के मार्गदर्शन पर कैडेट्स की ओर से पर्यावरण बचाए जाने के लिए जल निकायों को बचाए जाने की कलाकृतियां बनाई।
विज्ञापन

कैडेट्स ने कस्बे के बाजार में दुकानदारों सहित अन्य लोगों को पृथ्वी दिवस मनाए जाने लिए जागरूकता रैली निकाली। श्वेता चौधरी ने कहा कि पृथ्वी बहुत व्यापक शब्द है, जिसमें जल, हरियाली, वन्यप्राणी, प्रदूषण और इससे जुडे़ अन्य कारक हैं। धरती को बचाए जाने के लिए हर व्यक्ति को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पृथ्वी दिवस पर सामूहिक रूप से धरती बचाने की पहल की जाए तो सबके लिए बेहतर होगा। पर्यावरण विज्ञान की एचओडी प्रो. ईशा अबरोल ने कहा कि पृथ्वी को बचाने में हम सभी को सामूहिक रूप से योगदान देना चाहिए। प्रतियोगिता में कुल 35 गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेटों ने कॉलेज के आसपास के लोगों से बातचीत की और स्थानीय लोगों के बीच विशेष रूप से जल निकायों की सफाई के बारे में जागरूकता बढ़ाई। कार्यक्रम में पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रो. विजय कुमारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण अभियान चलाया
ज्यौड़ियां। डिग्री कॉलेज खौड़ ने शुक्रवार को पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह में निवेश करें, विषय के साथ मनाया। इस मौके पर पर्यावरण विज्ञान विभाग ने एनएसएस इकाई के सहयोग से पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लगभग 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया, जिसमें पूर्व प्राचार्य डॉ. रमा बदयाल ने पौधा लगाया, जिसके बाद स्टाफ सदस्यों ने पौधरोपण किया। पृथ्वी को बचाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान बेहतर भविष्य के लिए पृथ्वी बचाओ और गृह पृथ्वी में निवेश करें आदि नारों लगाए गए। इस विषय पर एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्त्रस्म का आयोजन प्रो. दलीप कुमार, एचओडी ईवीएस प्रो. गुरविंदर कौर, एनएसएस पीओ और प्रो. अरुण शर्मा, एनसीसी अधिकारी प्रो. कुलदीप राज शर्मा, प्राचार्य, जीडीसी खौड़ के कुशल मार्गदर्शन में किया। संवाद
विद्यार्थियों ने लोगों में पौधे वितरित किए
अखनूर। कस्बे के शुभ इंटरनेशनल स्कूल ने शुक्रवार फव्वारा चौक पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजन किया। छात्रों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूक किया।
विद्यार्थियों ने बाजार में आने जाने वाले लोगों में पौधे वितरित किए और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक को न कहने, पानी और बिजली का सावधानीपूर्वक उपयोग करने का अनुरोध किया। इसके लिए स्किट भी किया।

कार्यक्त्रस्म में एसडीपीओ वरुण जंडियाल और एसएचओ अफजल, प्रधानाचार्य शिल्पा महाजन, सुमित शर्मा, तूलिका कृष्णा, शिल्पा शर्मा, प्रीति शर्मा, वर्षा रानी, रेखा जमवाल और प्रिंस रॉयल भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed