फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

सेना में अधिकारी बनने के लिए जागरूकता किया

विज्ञापन
awearness
परगवाल में सेना बच्चों को जानकारी देते हुये
परगवाल। चिनाब ब्रिगेड/टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में परगवाल बटालियन ने शनिवार को आर्मी गंधर्व विद्यालय में इन स्ट्राइड विद द फ्यूचर के तहत सरहद पर रहने वाले लगभग 40 युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में उनके लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में जागरूक करना था। ताकि वे समय पर प्रवेश परीक्षा की तैयारी और आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सेना में अधिकारी के प्रवेश के लिए आवश्यक विवरण वाले पर्चे भी वितरित किए गए बच्चों को यह भी बताया गया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कब और कैसे आवेदन करना है। इस इकाई ने अक्टूबर-नवंबर- 2022 में एनडीए, आईएमए, आरआईएमसी और सैनिक स्कूल के लिए लड़कियों सहित स्थानीय युवाओं को तैयार करने के लिए कोचिंग कक्षाएं आयोजित करने की भी योजना बनाई है। परगवाल सेक्टर की भावी पीढ़ी को शिक्षित और प्रेरित करने के लिए बटालियन द्वारा किए गए प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा बहुत सराहना की गई। उन्होंने सभी की बेहतरी के लिए सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed