फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness rally against polythine and Plastic

पॉलीथीन के खिलाफ स्कूलो मे निकाली रैलियां

विज्ञापन
Awareness rally against polythine and Plastic
सांबा के राजपुरा के सरकारी स्कूल के छात्र व स्टाफ पॉलीथीन के खिलाफ रैली निकालते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों से मंगलवार को पॉलीथिन के खिलाफ रैलियां निकाली गई। इस दौरान लोगों को पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने और प्लास्टिक कचरे का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने रैली निकाली जो कस्बे के बाजारों से होते हुए स्कूल के मैदान पर पहुंची। छात्रों ने अपने हाथों में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने बारे में स्लोगन लिखी तख्तियां पकड़ रखी थी। वहीं आने-जाने वालों को पॉलीथिन के नुकसान के बारे में भी जागरूक किया जा रहा था। छात्रों के साथ जिला अधिकारी और स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर तहसील राजपुरा कस्बे के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने स्कूल परिसर से रैली निकाली, जिसे सरपंच राधा कृृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार, कस्बे की गलियों से होते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्या गुरविंदर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रितीका, देवेंद्र सिंह, मास्टर मुल्ख राज आदि भी रैली के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed