{"_id":"66416440a881c92e5407d6d5","slug":"awareness-program-jammu-news-c-10-1-jam1005-358936-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग में जश्न-ए-जम्हूरियत : लोकतंत्र के महापर्व में मतदान का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में जश्न-ए-जम्हूरियत : लोकतंत्र के महापर्व में मतदान का बताया महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो दिवसीय कार्यक्रम में संगीत, पौधरोपण के साथ करवाई गईं खेल गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलमर्ग। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दो दिवसीय मेगा व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) कार्यक्रम जश्न-ए-जम्हूरियत का आयोजन किया गया।इसमें बारामुला संसदीय सीट पर 20 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 11 मई की शाम को संगीत समारोह के साथ हुई। प्रतिभाशाली युवा गायक इश्फाक अहमद, शफी सोपोरी और झेलम बैंड सहित अन्य कलाकारों ने मंच की शोभा बढ़ाई। रविवार को गुलमर्ग के मैदानों में स्वीप के हरित चुनाव अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ साइकिल रैली और मैराथन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पुलिस पर्यवेक्षक रविशंकर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मेगा आयोजन में मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, सामान्य पर्यवेक्षक दीपेंद्र सिंह कुशवाह, व्यय पर्यवेक्षक सीता राम मीणा, जिला चुनाव अधिकारी बारामुला मिंगा शेरपा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।