{"_id":"69a5f8cfc155c5c4b30c6a6a","slug":"awareness-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111216-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 57 महिला किसानों ने स्काॅस्ट में सीखे मशरूम की खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 57 महिला किसानों ने स्काॅस्ट में सीखे मशरूम की खेती के गुर
विज्ञापन
डीसी आयूषी सूदन ने सांबा से 57 प्रतिभागियों के दल को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले की 57 महिला किसानों ने शेर-ए कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज (स्काॅस्ट) जम्मू में मशरूम की खेती के तरीकों और तकनीक के बारे में प्रशिक्षण लिया। डीसी आयुषी सूदन ने सोमवार सुबह को दल को रवाना किया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डीसी ने कहा यह परियोजना मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों, वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक तकनीकी हस्तक्षेपों से अवगत कराया जाएगा। डीसी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और प्रदर्शित की जा रही उन्नत तकनीकों व सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिला किसानों और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने जिला प्रशासन व कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके कौशल और ज्ञान को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।