फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awareness

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को किया प्रेरित

विज्ञापन
awareness
किसानों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल की कछैड पंचायत में सोमवार को किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने शिविर का आयोजन किया। शिविर में गांव के 30 किसानों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि विभाग के सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर निदान सिंह पठानिया ने सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि विभाग के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट उमेश गुप्ता ने किसानों को फसल को लगने वाली बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी। कृषि विभाग के प्लांट डॉ. मनमोहन शर्मा ने किसानों को मशरूम की खेती के साथ अन्य सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि अधिकारी ने कहा कि सरकार कई प्रकार के कृषि संबंधित उपकरण किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है, जिसका किसान ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकते हैं। इससे वे अपनी आमदनी को वर्ष 2022 तक दोगुना कर सकते हैं। इस मौके पर पंचायत के सरपंच बलवान सिंह ने किसानों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। शिविर में कृषि विभाग के अजय शर्मा, संजीव मेहता, पंचायत के कई प्रतिनिधि और कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed