{"_id":"5f71de158ebc3e9bf3041250","slug":"awantipora-police-along-with-50-rr-and-185-crpf-have-arrestedmilitant-namely-faisal-ahmad-dar-affiliated-with-laishker-e-toiba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकी गिरफ्तार
Mon, 28 Sep 2020 06:29 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा से लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आतंकी हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर में शामिल हुआ था। उसके पास से संगठन से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
Awantipora Police along with 50 RR & 185 CRPF have arrested one recently joined terrorist affiliated with proscribed outfit Lashkar-e-Taiba in Pampore; Incriminating material recovered, case registered: Jammu and Kashmir Police
— ANI (@ANI) September 28, 2020विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 50 आरआर और 185 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक स्थानीय आतंकी को पांपोर इलाके के कोनिबल क्रॉसिंग पर धर दबोचा। आतंकी की शिनाख्त पांपोर के खानकाह बाग के फैसल अहमद डार के रूप में हुई है। पकड़ा गया आतंकी 11 सितंबर से लापता था और हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ था। वह दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, अवंतीपोरा और पांपोर के इलाकों में सक्रिय था।
विज्ञापन