{"_id":"5d5675638ebc3e6cdc3ad218","slug":"avinash-rai-khanna-statement-on-article-370removal-jammu-kashmir-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को लेकर चैलेंज दिया था, हमने करके दिखा दिया- खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को लेकर चैलेंज दिया था, हमने करके दिखा दिया- खन्ना
Fri, 16 Aug 2019 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
अविनाश राय खन्ना
नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने चैलेंज दिया था कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर की विशेष पहचान है। इसे तोड़ा नहीं जा सकता है। इसे कोई तोड़कर तो दिखाए तो हमने तोड़ दिया। अब जम्मू कश्मीर में अधिक विकास होगा। यह बातें जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बुधवार को सांबा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्ष भटक गया है। अनाप-शनाप बयान देकर माहौल को बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भाजपा के 1300 पंच, सरपंच व नगर पालिकाओं के पार्षद है। जम्मू कशमीर में नए उद्योग लगने से रोजगार बढे़ंगे। उन्होंने माना कि रियासत में सबसे अधिक भ्रष्टाचार रहा है। हम इसका भी हिसाब लेंगे। चुनाव में जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार होगी।
विज्ञापन