फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Avantipora police prevented three youths from becoming terrorists

पुलवामाः सुरक्षाबलों की वजह से इन घरों में लौटीं खुशियां, तीन युवाओं को आतंकी बनने से रोका

Sun, 07 Jun 2020 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Avantipora police prevented three youths from becoming terrorists
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा में अवंतीपोरा पुलिस ने तीन युवकों को आतंकवादी बनने से रोका। वहीं इन्हें आतंकी बनने के लिए प्रेरित करने वाले त्राल इलाके से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। अवंतीपोरा पुलिस को सूचना मिली थी कि त्राल क्षेत्र के कुछ युवा आतंकवादी संगठनों में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर उन तीनों युवकों को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से रोक दिया। इनमें इलियास अमीन वानी, अबरार अहमद रेशी और उबैद अहमद शाह हैं। यह आतंकी साथियों से प्रेरित होकर शामिल होने जा रहे थे। तीनों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मंदसौर त्राल के रिजवान अहमद वानी और रईस अहमद चोपन को युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों त्राल क्षेत्र के पनेर, मंडूर, चनकितर, रतसुना के इलाके में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को रसद, आश्रय और अन्य तरह का समर्थन देते थे। इनके खिलाफ त्राल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed