{"_id":"d2adde9cab600e1baec1b3319922e498","slug":"avalanche-warning-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 16 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
भारी बर्फबारी के चलते डिवीजनल कमिश्नर ने कश्मीर घाटी के पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन के चेतावनी जारी की है, जिनमें बांडीपोरा, बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और गांदरबल जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर ने लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाने की सलाह दी है। उन्होंने जिला आयुक्तों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि अवंतीपोरा जिले के मंगलपोरा इलाके के सोंरिगुंड गांव में भारी बारिश के चलते रविवार देर शाम भूस्खलन से एक मकान ढह गया।
विज्ञापन
एसपी अवंतीपोरा इरशाद अहमद के अनुसार यह मकान डाक्टर फारूक शाह का था। मलबे में दबने से शाह की चार वर्षीय बेटी हुदा जान की मौत हो गई, जबकि शाह की मां को निकाल लिया गया। उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया।
विज्ञापन