फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Avalanche on police post in Jawahar Tunnel Kulgam, 2 dead, 150 rescued. heavy snowfall in kashmir

जम्मू-कश्मीर: जवाहर टनल पर हिमस्खलन में 10 पुलिसकर्मी लापता, 2 की मौत

Fri, 08 Feb 2019 12:24 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 08 Feb 2019 12:24 AM IST
सार

  • जवाहर टनल पुलिस पोस्ट आई चपेट में, घाटी का देश से संपर्क कटा
  • हाईवे दूसरे दिन भी रहा बंद, हवाई सेवाएं ठप

विज्ञापन
Avalanche on police post in Jawahar Tunnel Kulgam, 2 dead, 150 rescued. heavy snowfall in kashmir
जवाहर टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में वीरवार को भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। जवाहर टनल के पास पुलिस पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी लापता हैं। अनंतनाग में 2 की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया। पूरी घाटी और पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचे पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


पस्सियां गिरने तथा बर्फबारी से फिसलन के चलते हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। द्रास-कारगिल हाईवे भी बंद हो गया है। यहां हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन आया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद रहीं। जम्मू एयरपोर्ट से 13 उड़ानें रद्द रहीं। माता वैष्णो देवी चॉपर सेवा भी ठप रही।
विज्ञापन


हाईवे पर जवाहर टनल के पास वीरवार की देर शाम हिमस्खलन की चपेट में पुलिस पोस्ट आ गया। इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है। एसएसपी कुलगाम हरमीत सिंह के अनुसार बचाव कार्य व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल इस कार्य में लगे हुए हैं। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सौंदबरारी मागाम में हिमस्खलन में एक मकान पूरी तरह दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया था। दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भाग इलाके के कोकरबाग में हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को पुलिस ने बचाया। गांदरबल जिले के कंगन के खान मोहल्ला से पुलिस ने 22 परिवारों के 124 लोगों को सुरक्षित निकाला। बांदीपोरा में ट्रांसमिशन टावर ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed