जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में हिमस्खलन ने मचाई तबाही, सेना के चार जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में मंगलवार को एलओसी पर अलग-अलग हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में चार जवान शहीद हो गए। जबकि इसकी चपेट में आकर लापता हुए अन्य चार जवानों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में एलओसी के ईगल पोस्ट पर मंगलवार सुबह आए हिमस्खलन में सेना की दो जाट रेजीमेंट के चार जवान दब गए। सूचना मिलते ही पास की पोस्ट से जवानों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया। इसके साथ ही प्रशिक्षित जवानों को भी लगाया गया। हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई।
एसएसपी श्रीराम दिनकर ने बताया कि चार जवान हिमस्खलन में दब गए थे। एक का शव मंगलवार रात ही बरामद कर लिया गया है। एक जवान को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं बुधवार को दो जवानों के शहीद होने की खबर मिली। इस हिमस्खलन ने तीन जवानों की सांसें छीन ली। वहीं बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बख्तूर इलाके में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है
हिमस्खलन की प्रमुख घटनाएं
उधर, बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बख्तूर इलाके में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से चार जवान गहरी खाई में गिरकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान तीन जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
इससे पहले नवंबर में सियाचिन ग्लेशियर में आए हिमस्खलन में चार जवान शहीद हो गए थे। दो पोर्टरों की भी मौत हुई थी। बाद में हुई अन्य घटना में दो सैनिक शहीद हो गए थे।
30 नवंबर, 2019 : सियाचिन ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के दो जवान शहीद
18 नवंबर, 2019: सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आकर चार जवान शहीद, दो पोर्टर भी मारे गए
10 नवंबर, 2019: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के दो पोर्टरों की मौत
हिमस्खलन की वो दर्दनाक घटनाएं
3 मार्च, 2019 : कारगिल के बटालिक सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन में पंजाब के नायक कुलदीप सिंह शहीद
8 फरवरी, 2019: जवाहर टनल पुलिस पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आई, 10 पुलिसकर्मी लापता, आठ बचाए गए
3 फरवरी, 2016: हिमस्खलन से 10 जवान शहीद, बर्फ से निकाले गए लांस ना यक हनुमनथप्पा ने छह दिन बाद दम तोड़ दिया
16 मार्च, 2012: सियाचिन में बर्फ में दबकर छह जवान हुए शहीद