फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   auto union, protest, janipur

Jammu News: मांगों को लेकर ऑटो चालकों का जानीपुर में प्रदर्शन

विज्ञापन
auto union, protest, janipur
जम्मू। मिशन स्टेटहुड ने ऑटो चालकों के साथ जानीपुर में रविवार को प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि 26 अगस्त को शहर में विशाल विरोध मार्च निकाला जाएगा जिसमें पांच हजार ऑटो चालक, मालिक भाग लेंगे। डिंपल ने कहा कि सरकार समस्याओं को जटिल बना रही है और 50 साल पुराने ऑटो उद्योग को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। हर दिन नई नीतियां ला रही है। आरोप लगाया कि अब सरकार बैटरी बसें, ओला सेवा, दस सीटों की छोटी बैटरी ऑटो लांच कर रही है। पुराने ऑटो वाले किस्त, बीमा, पासिंग शुल्क जमा नहीं करवा पा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

कश्मीरी विस्थापितों का जगती में प्रदर्शन

जम्मू। जगती टेनेमेंट कमेटी, सोन कश्मीर फ्रंट ने रविवार को शादी लाल पंडिता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 33 साल से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। घाटी में कुछ लोगों ने जमीनों पर कब्जा जमाया है। सरकार को चाहिए कि जमीन कब्जा मुक्त कर विस्थापितों को बसाया जाए। विस्थापन के कारण कश्मीरी पंडितों की पहचान लुप्त होती जा रही है। इसलिए जल्द बारामूला, श्रीनगर और अनंतनाग के पास तीन सैटेलाइट कॉलोनियां स्थापित की जाएं। मांग उठाई कि प्रति माह 13 हजार से बढ़ाकर 25 हजार राहत राशि दी जाए। बेरोजगार युवाओं को 20 हजार नौकरियां, अधिक आयु वर्ग के शिक्षित युवाओं को 25 लाख तक बैंक ऋण बिना ब्याज समेत 5 विधानसभा और दो संसद सीटें देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed