फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   auspicious time of diwali pooja

जानिए, मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का शुभ मुहूर्त

Thu, 23 Oct 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 23 Oct 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
auspicious time of diwali pooja

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त का बेसब्री से इंतजार रहेगा। इस बीच बुधवार को शहरवासी दिनभर दिवाली की तैयारियों में जुटे रहे। पूजन सामग्री के अलावा सजावट के सामान के लिए जमकर खरीदारी की गई। दिवाली पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा घरों में लक्ष्मी मां का पूजन कर सुख समृद्धि और धन वृद्धि की कामना की जाएगी।

विज्ञापन


कार्तिक अमावस्या में प्रदोष काल एवं अर्धरात्रि व्यापिनी हो तो दिवाली का दिन विशेष प्रशस्त माना गया है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या दिवाली की अर्धरात्रि तक रहेगी। दिवाली योग विषकुंभ और करण चतुष्पाद पर है। ज्योतिषियों के अनुसार जो व्यापारीगण सुबह अपने प्रतिष्ठान में पूजन अर्चन करते हैं, उनके लिए शुभ का चौघड़िया सुबह 6:28 बजे से 8.30 बजे तक होने का उत्तम समय है।
विज्ञापन


इसी तरह लाभ का चौघड़िया दोपहर 1:42 बजे से 3.06 तक, अमृत का चौघड़िया में दोपहर 3:06 से 4:30 तक पूजन अत्यंत शुभ है। घर पर पूजन शाम 5:49 से 7:41 तक शुभ चौघड़िया-मेष लग्न में कर सकते हैं। जो स्थित नवांश में पूजन करना चाहते हैं, उनके लिए समय 5:49 से 5:52 तक वृषभ नवांश है। शाम 6:16 से 6:26 बजे तक मेष लग्न सिंह नवांश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6:50 से 7:00 तक मेष लग्न वृश्चिक नवांश में पूजन कर सकते है। शाम 7:15 से वृषभ लग्न है फिर 7:28 से 7:37 तक वृषभ लग्न कुंभ नवांश है। त्रेता युग में भगवान राम जब रावण को हराकर अयोध्या लौटे तब भगवान श्रीराम के आगमन पर दीप जलाकर उनका स्वागत किया गया और खुशियां मनाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed