{"_id":"645bee4e49face52a70d36c3","slug":"atul-sreedharan-oath-judge-jammu-kashmir-high-court-number-of-judges-has-reached-16-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अतुल श्रीधरन ने ली जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जज की शपथ, अब जजों की संख्या पहुंची 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अतुल श्रीधरन ने ली जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जज की शपथ, अब जजों की संख्या पहुंची 16
Thu, 11 May 2023 12:49 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 12:49 AM IST
सार
न्यायाधीश अतुल श्रीधरन ने बुधवार को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश एन कोटीश्वर सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन
highcourt srinagar
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यायाधीश अतुल श्रीधरन ने बुधवार को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश एन कोटीश्वर सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले रजिस्ट्रार शहजाद अज़ीम ने कानून और न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग) से प्राप्त अधिसूचना और उपराज्यपाल प्रशासन द्वारा जारी प्राधिकरण पत्र पढ़ा।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान न्यायाधीश संजीव कुमार, राजेश ओसवाल, विनोद चटर्जी कौल, मोहन लाल, राहुल भारती, मोक्रा खजूरिया काज़ली, वसीम सादिक नरगल , ताशी रबस्टन, सिंधु शर्मा, संजय धर, पुनीत गुप्ता,जावेद इकबाल वानी, मोहम्मद अकरम चौधरी और राजेश सेखरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व न्यायाधीश, महाधिवक्ता, कानून, न्याय और संसदीय मामलों के सचिव, भारत के उप सॉलिसिटर जनरल, श्रीनगर/जम्मू, पुलिस सुरक्षा के अतिरिक्त महानिदेशक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, जम्मू/श्रीनगर, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अतुल के शपथ लेने के साथ ही अब मुख्य न्यायाधीश सहित 16 न्यायाधीश हो गए हैं। अब स्वीकृत न्यायाधीशों के पद की संख्या में एक ही कम हैं।
विज्ञापन