{"_id":"bae4835d8a2e2ab43bfdb999bdbc692f","slug":"atul-maheshwari-scholarship-scheme-winner-s-name-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के विजेता घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के विजेता घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के लिए रियासत के पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चुने गए विद्यार्थियों को जल्द ही ‘अमर उजाला’ कार्यालय में एक समारोह में चेक प्रदान किए जाएंगे, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
चयनित विद्यार्थियों में नौवीं कक्षा का एक, दसवीं के दो, 11वीं का एक और स्नातक का एक विद्यार्थी शामिल है। सफल विद्यार्थियों में नौवीं कक्षा की वंशिका (जम्मू), दसवीं की मंजूल प्रभा शर्मा और गीतिका बडगाल (दोनों जम्मू), 11वीं का छात्र अमनदीप कुंडल (कठुआ) और स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा समीक्षा शर्मा (राजोरी) शामिल है।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पूरे देश में परीक्षा का आयोजन किया गया था। छात्रवृत्ति के लिए कुल 225 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
रियासत के विद्यार्थियों के लिए भी अलग-अलग स्थानों पर परीक्षा हुई थी। छात्रवृत्ति के रूप में नौवीं से दसवीं कक्षा के लिए 6,500 रुपये, 11वीं के लिए 7,500 रुपये और स्नातक के लिए दस हजार रुपये के चेक दिए जाएंगे।