फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   atul maheshwari scholarship scheme winner's name declared

अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के विजेता घोषित

Fri, 30 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 30 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship scheme winner's name declared
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के लिए रियासत के पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चुने गए  विद्यार्थियों को जल्द ही ‘अमर उजाला’ कार्यालय में एक समारोह में चेक प्रदान किए जाएंगे, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों में नौवीं कक्षा का एक, दसवीं के दो, 11वीं का एक और स्नातक का एक विद्यार्थी शामिल है। सफल विद्यार्थियों में नौवीं कक्षा की वंशिका (जम्मू), दसवीं की मंजूल प्रभा शर्मा और गीतिका बडगाल (दोनों जम्मू), 11वीं का छात्र अमनदीप कुंडल (कठुआ) और स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा समीक्षा शर्मा (राजोरी) शामिल है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पूरे देश में परीक्षा का आयोजन किया गया था। छात्रवृत्ति के लिए कुल 225 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत के विद्यार्थियों के लिए भी अलग-अलग स्थानों पर परीक्षा हुई थी। छात्रवृत्ति के रूप में नौवीं से दसवीं कक्षा के लिए 6,500 रुपये, 11वीं के लिए 7,500 रुपये और स्नातक के लिए दस हजार रुपये के चेक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed