जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर में एक आतंकी को घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया। जानकारी के मुताबिक आतंकियों का एक गुट माछिल सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में था लेकिन सीमा पर तैनात जवानों ने समय रहते उनकी हरकत को भांप लिया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया।
मारे गए आतंकी के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ कर रहे बाकी आतंकी या तो वापस लौटने में कामयाब हुआ है या फिर कहीं जंगलो में ही पनाह लिए बैठा है।
J&K: One terrorist killed as army foiled infiltration bid in Kupwara's Machil. More details awaited. pic.twitter.com/tjxbHPRQi1
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 3, 2017