{"_id":"65ce9179932006ceed0d5a77","slug":"attack-on-sarpanch-samba-news-c-274-1-rsp1001-100698-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया की पंचायत आल्हा की पूर्व सरपंच पर घर में घुसकर चाकू से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया की पंचायत आल्हा की पूर्व सरपंच पर घर में घुसकर चाकू से हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। पंचायत आल्हा की पूर्व सरपंच कमलेश कुमारी के घर में घुसकर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में सरपंच घायल हो गई, जिनका इलाज अस्पताल में करवाया गया। हैरानी ये है कि आल्हा पुलिस पोस्ट से 300 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े यह वारदात हुई। आरोपी युवक कमलेश कुमारी को चाकू से घायल करने के बाद रसोई में बंद कर कार से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज भी निकाली इसमें आरोपी की काले रंग की आल्टो कार दिख रही है, लेकिन गाड़ी का नंबर साफ नहीं दिख रहा है।
जानकारी के अनुसार पंचायत आल्हा की पूर्व सरपंच कमलेश कुमारी अपनी चाची के घर किसी काम से गई थी। उसके बेटे और पति घर से बाहर काम पर गए हुए थे। उसने देखा कि एक काले रंग की कार उसके घर से थोड़ी आगे जाकर खड़ी है। जैसे ही वह अपने घर लौटी तो घर के आंगन में एक युवक घूम रहा था। उसने युवक से घर में घुसने की वजह पूछी तो उसने कहा कि वह किसी काम से आया है। उसने एक गिलास पानी मांगा। जैसे ही कमलेश कुमारी रसोई घर में पानी लेने के लिए पहुंची तो युवक ने चाकू निकाल कर उस पर पीछे से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हाथापाई के दौरान कमलेश कुमारी के मुंह और हाथों पर चाकू से घाव आए हैं। घायल करने के बाद आरोपी पूर्व सरपंच को रसोई में बंद कर भाग गया।
जख्मी हालत में कमलेश कुमारी ने किसी तरह से रसोई घर का दरवाजा खोला और बाहर गली में जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तब तक आरोपी वहां से भाग गया था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। कमलेश कुमारी को वहां से अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसका मेडिकल चेकअप करने के बाद थाने भेज दिया गया। थाने में पूर्व सरपंच ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल पूर्व महिला सरपंच कमलेश कुमारी ने बताया कि उसने पांच साल तक पंचायत आल्हा की नुमाइंदगी की है, जिसके अंतर्गत पांच गांव आते हैं। युवक उसके इलाके का नहीं लग रहा है। उसने कहा कि पहली बार उस युवक को देखा है। उसने हल्के करीम कलर की जैकेट पहनी हुई थी। वह 24 -25 साल का नौजवान लग रहा था। उसके घर के बाहर काले रंग की ऑल्टो कार खड़ी थी, जिससे आरोपी भाग निकला। पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि कोई घर में घुसकर उस पर हमला करेगा। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की।