फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack on police team

Jammu News: नशा तस्करों ने किया पुलिस और एनसीबी टीम पर एक घंटा पथराव, चार कर्मचारी घायल

विज्ञापन
Attack on police team
हमला करने वाले फरार, पूछताछ के लिए कुछ लोग उठाए, सरोर इलाके में 3 महीने में दूसरी बार पुलिस पर हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू/सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर इलाके में नशा तस्करों ने एक बार फिर वीरवार को पुलिस पर पथराव कर दिया। तस्करों ने करीब एक घंटे तक पुलिस पर पत्थर बरसाए। इस बार पुलिस के साथ एनसीबी की टीम भी थी। पत्थर लगने से चार कर्मी घायल हुए हैं। तीन महीने पहले इसी क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम पर नशा तस्करों ने हमला किया था। तब पांच पुलिस कर्मी घायल हुए थे। हालांकि, अभी सांबा पुलिस की तरफ से घायल पुलिस कर्मियों के नाम नहीं बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम को क्षेत्र में नशा तस्करों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले 10 लोगों की पहचान कर ली है। इनमें कुछ सरोर के रहने वाले हैं और कुछ अन्य क्षेत्र के। वहीं पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस समय टीम नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची तो वहां पहले से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो पथराव शुरू कर दिया बता दें कि सरोर क्षेत्र में बड़े स्तर पर नशा तस्कर और पशु तस्कर सक्रिय हैं। अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शरारती तत्वों ने नशा तस्करी और पशु तस्करी को अपना अड्डा बना लिया है।
विज्ञापन

कई बार पुलिस इन पर कार्रवाई करने के लिए गई, लेकिन पथराव का सामना करना पड़ा। तीन महीने पहले भी पुलिस टीम पर तस्करों ने सरोर क्षेत्र में लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया था। पथराव के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे तक आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद जब पुलिस अधिक बल के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन हमला करने वाले 8 से 10 लोग अभी फरार हैं। अभी कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले पर बोल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed