{"_id":"57dd78be4f1c1b0c32d488c1","slug":"attack-on-petrol-tanker-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पेट्रोल बम से टैंकरों पर हमला कर रहे उपद्रवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पेट्रोल बम से टैंकरों पर हमला कर रहे उपद्रवी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
टैंकर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में टैंकर चालकों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी टैंकर पर पथराव, कभी पेट्रोल बम फेंके जाते हैं तो कभी उन पर गो इंडिया गो बैक लिखकर जम्मू भेजा जा रहा है।
ऐसे में आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
यूनियन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक चालकों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। टैंकर मालिक और टैंकर चालक अपने रिस्क पर टैंकर ले जा रहे हैं। घाटी में तेल पदार्थों की किल्लत है। उन्हें वहां से लगातार पेट्रोल पंप संचालक फोन पर टैंकर भेजने की मांग कर रहे हैं, जिस कारण वे सोचने को मजबूर हैं।
सिंह के मुताबिक घाटी में हिंसा को ढाई माह होने को है। अब तक 200 से ज्यादा टैंकर और 100 से ज्यादा चालक और कंडक्टर पथराव या अन्य हमलों में जख्मी हो चुके हैं। बावजूद सरकार अपना सकारात्मक रुख नहीं दिखा पाई है। उन्होंने सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी है।