फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   attack on nc leader house

कश्मीर: आतंकियों ने पूर्व नेकां नेता के घर और थाने पर किया हमला

Sun, 11 Sep 2016 01:45 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
attack on nc leader house
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों ने पूर्व नेशनल कांफ्रेंस के नेता के घर हमला कर वहां से छह राइफलें लूट ली।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात कुछ आतंकी नेशनन कांफ्रेंस के ब्लाक प्रमुख अब्दुल रशीद के घर हमला किया। इसी दौरान उन्होंने गार्ड रूम से हथियार लूट लिए। सूत्रों के मुताबिक गार्ड रूम से दो इंसास, एक एसएलआर, दो एके-47 और एक 303 राइफल की लूट हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सुरक्षा बलों ने पूरी इलाके को सील कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा कर्मी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलवामा में थाने पर आतंकी हमला

attack on nc leader house
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
वहीं दूसरी ओर पुलवामा पुलिस थाने पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ आतंकियों ने थाने पर गोलीबारी शुरू कर दी। थाने में तैनात जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही, उसके बाद आतंकी फरार हो गए।

सुरक्षा बलों ने तुरंत आतंकियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, हालांकि अभी तक किसी आतंकी का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस अधिकारी अभी इस घटना पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed