फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack on Car driver in Bari Brahmana

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा चौक में लूट की नीयत से कार सवार पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
Attack on Car driver in Bari Brahmana
-शुक्रवार देर रात 2:20 बजे की वारदात, अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे पीड़ित अखिल चलोत्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाड़ी ब्रह्मणा इलाके में रात के समय पैदल सड़क पर निकलना तो दूर अपनी गाड़ी में जाना भी सुरक्षित नहीं है। लुटेरों और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे जानलेवा हमला करने से भी बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार देर रात अमर उजाला के कर्मचारी अखिल चलोत्रा पर लूट की नीयत से कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत ये रही है वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

अखिल के अनुसार वह शुक्रवार देर रात वेयर हाउस में अमर उजाला के कार्यालय से छुट्टी कर अपने घर बाड़ी ब्राह्मणा जा रहे थे। देर रात करीब 2:20 बजे जब वह बाड़ी ब्राह्मणा चौक पर पहुंचे तो सामने एक सफेद रंग का लोड कैरियर ऑटो आ रहा था। ऑटो में पीछे बैठे लोगों ने उन पर पहले लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद कार के सामने ऑटो लगाकर उन्हें कार से नीचे उतरे को कहा। नीचे उतरने पर ऑटो से तीन लोग बाहर निकले और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उनसे मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश की। करीब दस मिनट तक चले संघर्ष के बाद सभी हमलावर ऑटो में बैठकर कुंजवानी की तरफ निकल गए। अंधेरा होने के कारण वह न तो वाहन का नंबर देख पाए और न ही मारपीट करने वालों की पहचान हो पाई। ऑटो का पीछे करते हुए वह पुरमंडल के पास नाके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हमला लूटपाट के इरादे से किया गया था। पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन मारपीट करने वालों को कोई पता नहीं चल पाया है। उधर, बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने के एसएचओ सुमित शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। हमला करने वालों की पहचान कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed