{"_id":"5b0eeebc4f1c1ba06e8b579d","slug":"attack-on-army-petrol-party-by-militants-in-handwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, सर्च आपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, सर्च आपरेशन जारी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 May 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के काजियाबाद के जंगलों में आतंकियों ने बुधवार की देर रात सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग खड़े हुए। हमले में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी इलाके से गुजर रही थी तभी आतंकियों के एक ग्रुप ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से भारी फायरिंग होती रही। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी भाग निकले। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध हलचल देखकर संतरी ने हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। कुलगाम जिले के खुडवानी इलाके में भी फायरिंग की आवाज सुनी गई। बताते हैं कि संदिग्ध हलचल के बाद सेना ने हवाई फायरिंग की थी। पुलवामा जिले के त्राल के गुलशनपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कासो चलाया गया। सभी इंट्री तथा एक्जिट प्वाइंट्स को सील कर तलाशी ली गई।
विज्ञापन